नई दिल्ली, अगस्त 21 -- राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने पर धरने पर बैठने के मामले में भाजपा ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की सस्ती राजनीति को देश देख रहा है। राहुल कैमराजीवी ड्रामा कर रहे हैं। उनका धरना छात्रों के लिए नहीं है। नड्डा ने आरोप लगाया कि यह पूरा धरना वंदे मातरम विवाद से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "पूरा देश एक बार फिर देख रहा है कि राहुल गांधी ने आज संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कैसी सस्ती, ध्यान खींचने वाली राजनीति दिखाई। राहुल गांधी का आज का धरना न तो स्टूडेंट्स के लिए है और न ही इंसाफ के लिए, यह कांग्रेस पार्टी की पॉलिटिकल हताशा और राहुल गांधी की मीडिया अटेंशन पाने की भूख की निशानी है।" उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश जानता है कि सु...