कैब सेवा प्रदाता को वाहनों को पोर्टल से लिंक करना अनिवार्य
लखनऊ, सितम्बर 30 -- उप्र मोटरयान (समूहक एवं वितरण सेवा प्रदाता) नियमावली 2026 के तहत अब तक सात संस्थाओं को राज्य परिवहन प्राधिकरण ने कैब व कूरियर सेवा प्रदाता के लाइसेंस जारी किए हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव सगीर अहमद अंसारी के अनुसार वाहनों की ट्रैकिंग तथा यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए सभी संस्थाओं को वाहनों को एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के माध्यम से विभाग द्वारा विकसित पोर्टल upmyfleet.com से लिंक किया जाना अनिवार्य है। वाहनों को विभागीय उक्त पोर्टल से लिंक करने के लिए संस्थाओं को नोटिस जारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.