पलवल, फरवरी 3 -- रैपिडो ऐप से कैब बुक कर हथियार के बल पर लूट की वारदात करने वाले तीन युवकों को पलवल पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने चालक से कार, मोबाइल और सात हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने पिस्टल और लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि घटना 31 जनवरी और 1 फरवरी की दरम्यानी रात की है। बिहार निवासी संजेश कुमार पलवल में पंकज नामक व्यक्ति की एक्सेंट कार चलाता है। उसे रैपिडो ऐप पर मानेसर से पलवल जाने की बुकिंग मिली। मानेसर में शराब के ठेके के पास से तीन युवक उसकी गाड़ी में बैठे। रास्ते में सोहना की ओर जाते हुए युवकों ने चालक को रास्ता बदलने के लिए कहा और एक सुनसान जगह पर ले गए। यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के बच्चे का किया मर्डर, कोयला खदान में फेंकी लाश; ये वजह यह भी पढ़ें- जेल में रची थी ग...