कैब लुटेरों को मुठभेड़ में गोली लगी
नोएडा, जुलाई 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर कैब चालक को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करने वाले दो लुटेरों से सोमवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई कैब, मोबाइल फोन और अवैध तमंचा बरामद किया। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि रविवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बदमाशों ने एक कैब चालक को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाश पीड़ित चालक की कैब और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार की रात पुलिस टीम यमुना पुस्ता एएमआर मॉल के पीछे बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया।
मुठभे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.