कैब राइडर को अगवा कर लूट करने वाले चार गिरफ्तार
कानपुर, जून 15 -- कल्याणपुर। पनकी में कैब (बाइक) राइडर को अगवाकर मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बर्रा के कर्रही निवासी कैब राइडर शौर्य सिंह शुक्रवार देर रात घंटाघर से गुजैनी सवारी छोड़ने के बाद पनकी स्थित मायापुरम कच्ची बस्ती, साइट नंबर-दो के पास अगली सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ऑटो से पहुंचे चार युवकों ने उनकी बाइक की चाबी छीन ली और मारपीट करते हुए जबरन ऑटो में बैठाकर अगवा कर लिया। एक आरोपित बाइक लेकर चला गया। रास्ते में बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर पर्स में रखे 7,800 रुपये और सोने की बाली लूट ली। साथ ही मोबाइल फोन के माध्यम से उनके खाते से जबरन 900 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। वारदात के बाद आरोपित उन्हें रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।बाद में उनकी बाइक कुछ दूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.