गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के पास रविवार रात करीब दस बजे हुए हादसे में एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि चालक के होश में आने के बाद मामले की जानकारी ली जाएगी। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि यह दुर्घटना द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ी 75 मीटर चौड़ी रोड पर हुई। लोगों ने कहा कि इस सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.