कैब चालक पर चाकू से हमला करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- जसवंतनगर। किराया मांगने पर उबर कैब चालक पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घटना नौ अगस्त की रात की है। ग्रेटर नोएडा से इटावा जा रही उबर कैब के चालक पुष्पेंद्र कुमार निवासी रामगंज, मैनपुरी ने धौलपुर खेड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फ्लाईओवर के समीप कैब में सवार दोनों युवकों से किराया मांगा। इसी बात को लेकर दोनों ने विवाद शुरू कर दिया। किराया देने से मना करने के बाद दोनों युवकों ने चालक के गले पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से चालक घायल हो गया। इसी दौरान अनियंत्रित कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.