कैब चालक को गोली मारने वालों को जेल
लखनऊ, मई 30 -- दारुलशफा विधायक आवास के पास निजी कैब चालक विभु शुक्ला को गोली मारने के दो आरोपी मो. शफीक उर्फ अत्ती और मो. वाजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि बकरीद में शराब पीने के दौरान इन सभी की आपसी कहासुनी हुई थी। छीना झपटी में मो. वाजिद से गोली चल गई थी, जो कि विभु की जांघ में जा लगी थी। विभु की हालत सही है। नरही निवासी व चिड़ियाघर के रिटायरकर्मी मो. रजा उर्फ पकालू का बेटा मो. शफीक उर्फ अत्ती और विभु शुक्ला साथियों संग गुरुवार रात लीला सिनेमा रोड के पास शराब पी रहे थे। यह भी पढ़ें- दारुलशफा विधायक आवास के सामने युवक को गोली मारी वहां से विवाद के बाद दोनों अपने साथियों संग दारुलशफा विधायक आवास के गेट के बगल सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंच गए। रात करीब सवा 11 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। विभु के भाई अनुराग शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.