लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बरेली व मुरादाबाद में विज्ञान पार्क और नक्षत्रशाला का निर्माण किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। कैबिनेट ने कार्यदायी संस्था नामित किए जाने पर अपनी मुहर लगा दी है। बरेली में बरेली विकास प्राधिकरण और मुरादाबाद में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को यह जिम्मेदारी दी गई है। बरेली में विज्ञान पार्क व नक्षत्रशाला का निर्माण रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-8 में उपलब्ध 5.33 एकड़ भूमि में से 3000 वर्ग मीटर भूमि पर किया जाएगा। बरेली विकास प्राधिकरण के पास भूमि की उपलब्धता एवं निर्माण परियोजनाओं को लागू किए जाने के लिए पर्याप्त तकनीकी स्टाफ व अन्य आवश्यक संसाधन होने के दृष्टिगत उसे कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। बरेली मंडल के जिलों के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी। वहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.