कैबिनेट -- सहकारी ग्राम विकास बैंक नाबार्ड से 650 करोड़ और ले सकेंगे ऋण
लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक वित्तीय वर्ष 2026-27 में नाबार्ड से 650 करोड़ रुपये और ऋण ले सकेंगे। योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई है। अब सरकार सहकारी ग्रामीण विकास बैंक के कुल 1500 करोड़ रुपये के लोन की गारंटी लेगी। इस रकम का इस्तेमाल बढ़ते ऋण वितरण में आ रही धन की कमी से निपटने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने के कार्यक्रम में रकम की कमी महसूस की जा रही थी। यह भी पढ़ें- यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.