लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। शाहजहांपुर में लिपुलेक भिंड मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यमार्ग संख्या-29 के चैनेज 468.750 से 497.050 तक सड़क चौड़ी होगी। 28.300 किलोमीटर लंबे इस चौड़ीकरण के काम में 266 करोड़ 70 लाख 9 हजार रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई है। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो जाने से यातायात सुगम होगा और शहजहांपुर व आसपास के क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...