कैबिनेट -- पुलिस समेत कई विभागों का वर्दी और धुलाई भत्ता 50 फीसदी तक बढ़ा
लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी कैबिनेट ने सोमवार को गृह, अधीनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियों व अधिकारियों, राज्यपाल-विधानसभा-विधान परिषद सचिवालयों में कर्मचारियों व अधिकारियों के वर्दी व धुलाई भत्ते में इजाफे को मंजूरी दे दी है। इससे सरकार पर 20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वेतन समिति की सिफारिशों में जिन लोगों के भत्तों में संशोधिन नहीं हो सका था, उनके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशों पर कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दे दी है। सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि अलग-अलग श्रेणी के अधिकारियों के लिए भत्ते की दरें फर्क हैं। पुराने भत्तों की तुलना में 50 फीसदी तक इजाफा किया गया है। वर्दी, वर्दी नवीनीकरण व वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ाया गया है। इसके दायरे में गृह, न्याय विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.