लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। कन्नौज के छिबरामऊ विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले चियांसर घाट पर गंगा नदी पर पुल बनाने की मंजूरी मंगलवार को योगी कैबिनेट ने दे दी। चियांसर घाट गुगरापुर विकास खंड में च्यवन ऋषि के आश्रम के पास है।पुल का निर्माण ईपीसी मोड पर करवाया जाएगा, जिसमें 288 करोड़ 99 लाख 22 हजार रुपये का खर्च आएगा। चियांसर घाट पर गंगा नदी पार करने के लिए केवल नाव ही एकमात्र साधन है। यह बरसात में बंद हो जाता है। इसकी वजह से नदी के दोनों तरफ रहने वाली आबादी का आना जाना पूरी तरह बंद हो जाता है। यह पुल बन जाने से कन्नौज और हरदोई की तकरीबन चार लाख की आबादी लाभान्वित होगी। कन्नौज की तरफ रामगंगा नदी सेतु पलिया बेडीजोर, रामगंगा नदी सेतु अर्जुनपुर से हरदोई, बरेली, शाहजहांपुर से जुड जाएंगें।वहीं हरदोई की तरफ छिबरामऊ गुरसहायगंज, कन्नौ...