लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे इंडिस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) में 653 करोड़ रुपये की लागत से पारेषण उपकेंद्र लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने इसकी मंजूरी दे दी।नोएडा और यीडा क्षेत्र में नए उद्योग लग रहे हैं। कई और प्रस्तावित भी हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, डाटा सेंटर, फिल्म सिटी व अन्य औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। इनमें और भी इजाफा होगा। ऐसे में इन उद्योगों के लिए बिजली की मांग प्रभावित न हो, इसके लिए पारेषण उपकेंद्र की स्थापना की जा रही है। 400/220 केवी 3x500 एमवीए उपकेंद्र सेक्टर-28 यीड में लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी में अब समन तामीला ईमेल और व्हाट्सएप पर मान्य होगा, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला उपकेंद्र लगाने और संबंधित लाइनें बिछा...