कैबिनेट - मिर्जापुर में पूलिंग उपकेंद्र और पारेषण लाइनें बनाने को मंजूरी
लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मिर्जापुर में पूलिंग उपकेंद्र और पारेषण लाइनें बनाने के प्रस्ताव को सोमवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए ऊर्जा विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव रखा था।तापीय एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं से उत्पादित ऊर्जा की समुचित निकासी के लिए 765/400 केवी का पूलिंग उपकेंद्र बनाया जाएगा। पूलिंग उपकेंद्र वे होते हैं, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त ऊर्जा को एक साथ संकलित करके ग्रिड में भेजते हैं। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 2799.47 करोड़ है। यह परियोजना एक आम सार्वजनिक बुनिदयादी ढांचे के तौर पर विकसित की जाएगी। इससे घरेलू, वाणिज्यिक व औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि नई तापीय व पंप्ड स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.