लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। लखनऊ में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के पास स्थित चिकित्सा शिक्षा विभाग की जमीन माधव सेवाश्रम को एक रुपये के सांकेतिक वार्षिक मूल्य पर लीज पर दी जाएगी। योगी कैबिनेट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी।माधव सेवाश्रम एसजीपीजीआई के सामने बना है। उसके आसपास चिकित्सा शिक्षा विभाग की 5393 वर्ग मीटर जमीन स्थित है। सरोजनी नगर तहसील में यह हैवतमऊ गांव में गांटा संख्या 2415 व 2417 में दर्ज है। इस जमीन को अब माधव सेवाश्रम को दे दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.