लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोरखपुर शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। योगी कैबिनेट ने सोमवार को शहर के चिलुआताल में 20 मेगावॉट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट विकसित करने को मंजूरी दे दी।ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि गोरखपुर में सदर तहसील स्थित चिलुआताल पर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए 80 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसके लिए पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग और एचयूआरएल के स्वामित्व के अधीन जलमग्न भूमि का उपयोग किया जा रहा है। प्रस्तावित फ्लोटिंग सोलर विद्युत उत्पादन परियोजना की स्थापना के लिए पर्यटन विभाग के स्वामित्व की 11.4181 हेक्टेअर (28.20 एकड़) भूमि उपयोग किए जाने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड को निशुल्क आवंटित किया जाना है। कोल इंडिया लिमिटेड इस फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.