नई दिल्ली, मई 2 -- CM Samrat Choudhary meets Nitish Kumar: बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके नए आवास 7 सर्कुलर रोड जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच 25 से 30 मिनट तक बात हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। इससे पहले नीतीश कुमार ने दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव के आवास पर जाकर मुलाकात की। अगले चार-पांच दिनों में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को नीतीश कुमार सुबह से ही ऐक्शन में दिखे। वे पहले डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव के घर पर पहुंचे। करीब 10 मिनट तक रुकने के बाद निकल गए और फिर वहां से पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचे। वहां भी पूर्व सीएम करीब 15 ...