हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पार्टी के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनके अनुभवों का फायदा राज्य को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की कैबिनेट में हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिए जाने का प्रयास किया गया है। सर्किट हाउस में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सीएम धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जन-गण-मन हमारी प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि राज्य के अंतिम छोर तक विकास योजनाएं पहुंचें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इसमें उत्तराखंड अहम भूमिका निभाएगा। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.