हल्द्वानी, फरवरी 25 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने का प्रस्ताव मंगलवार को राज्य कैबिनेट में पेश नहीं होने पर बिंदुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति ने नाराजगी जताई है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के गांधी पार्क में उपवास व धरना दिया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने भी हिस्सा लिया। बिंदुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक इंदर सिंह पनेरी, अध्यक्ष कुंदन मेहता और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू ने प्रस्ताव न आने पर नाराजगी जताई है। वहीं लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव की पत्रावली में कुछ आवश्यक अभिलेख अधूरे रह गए थे। शासन स्तर पर वन विभाग से कुछ अतिरिक्त कागजात मांगे गए थे, जो समय पर उपलब्ध नहीं हो सके। इसी कारण प्रस्ताव कैबिनेट के एजेंडे में शामिल नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.