बरेली, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मिलकर शिक्षामित्रों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा और स्थानांतरण (मूल विद्यालय वापसी) की मांग की। इसके साथ ही शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी के शासनादेश पर सीएम योगी को धन्यवाद दिया। उन्होंने चिकित्सा सुविधा के साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। वहीं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव मौजूद रहे।। यह भी पढ़ें- शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...