कानपुर, मई 24 -- कानपुर। सन टू ह्यूमन के संस्थापक आलय ने नए दृष्टिकोण के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में चल रहे अद्भुत शिविर में छोटे छोटे सूत्रों के माध्यम से काफी गंभीर व महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने आमजनों संग बैठकर सारे प्रयोग किए। उन्होंने बताया कि अपने जीवन मे उन्होंने परम आलय जैसी जीवित चेतना पहले कभी नहीं देखी। यह तो कानपुर का सौभाग्य है कि ऐसी पुण्यात्मा के आने से पवित्र हो गया है। सन टू ह्यूमन के प्रवक्ता ललित अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक नींद से अपने चेतन मन को जाग्रत कर मोक्ष प्राप्त करने के आसान तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। कानपुर के विभिन्न गार्डन में नियमित प्रयोग जारी रखवाने के लिए सोमवार सुबह छह बजे से एक घंटे का विशेष सत्र रखा जाएगा।

हिंदी हि...