कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी
कानपुर, जून 3 -- पुखरायां (कानपुर देहात), संवाददाता। भोगनीपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार देर रात डायल-112 पर धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन हरकत में आई पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया।भोगनीपुर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 112 पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जाने से मारने की धमकी की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने थाना रिउना के मखौली निवासी राममिलन को धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में राममिलन ने बताया कि वह मंत्री के साले की पिटाई से आहत है और इसी वजह से धमकी दी है। यह भी पढ़ें- युवक के साथ मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी इंस्पेक्टर ने बताया कि देवीपुर चौकी प्रभारी अंतेंद्र ने भोगनीपुर कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.