कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने भरा एन्यूमरेशन प्रपत्र, मतदाताओं से की सक्रिय भागीदारी की अपील
बोकारो, जुलाई 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अपने आवास पर पूर्व विधायक बबीता देवी के साथ एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर बीएलओ बिमला देवी को सौंपा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नैतिक एवं लोकतांत्रिक दायित्व है कि वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का सत्यापन सुनिश्चित करे। उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गढ़वाल कमिश्नर ने हरिद्वार ग्रामीण के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.