मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरनगर। उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी के मुजफ्फरनगर आगमन पर भोपा रोड स्थित देवभूमि ग्रीन्स में डायरेक्टर सुमित रोहल ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें मुजफ्फरनगर के लोगों से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करा रही हैं। मुजफ्फरनगर की पहचान गन्ने की मिठास के रूप में है। उन्होंने देवभूमि ग्रीन्स के डायरेक्टर सुमित रोहल और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रोहल खाप उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के अध्यक्ष सुशील रोहल का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिल...