मुरादाबाद, जून 25 -- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के अंतर्गत आयोजित प्रबंधक एवं शिक्षक सम्मेलन में बुधवार को कृष्णा इंटरनेशनल कॉलेज के चेयरमैन एवं लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गौरव चौहान अपने कॉलेज की संपूर्ण टीम के साथ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सहभागिता की। गौरव चौहान ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। शिक्षक समाज की समस्याओं, शिक्षा के विकास तथा शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में शिक्षकों एवं प्रबंधकों ने अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षा जगत को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह व...