कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने दिवंगत अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- भाजपा के शिकारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के निधन पर शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शोक व्यक्त करने पहुंचे। दिवंगत अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त पुत्र कुश शर्मा सहित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अनिल शर्मा के निधन से भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ उनके परिवार को भी बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा एक अच्छे और समर्पित नेता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अत्यंत दुख की घड़ी में सरकार और भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस केवल देश विरोधी बातें करने तक सीमित : पंकज चौधरी इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन डीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.