रुडकी, मार्च 20 -- भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को विधायक प्रदीप बत्रा के कैबिनेट मंत्री बनने पर उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के बीच ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। कहा कि लोगों का विश्वास ही मेरी असली शक्ति है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकास कार्यों को शिखर पर ले जाएंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह शहर के लिए गर्व का क्षण है। प्रदीप बत्रा को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उससे क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने स्नेह और भव्य स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताया। कहा कि लोगों का विश्वास ही मेरी असली शक्ति है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकासव के शिखर पर ले जाएंगे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.