रुडकी, मई 8 -- रुड़की। चिन्मय मिशन की ओर से स्वामी चिन्मयानंद की 110वीं जयंती और चिन्मय आंदोलन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल लाइंस के डिवाइन अपार्टमेंट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धालुओं के साथ पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। चिन्मय मिशन रुड़की के अध्यक्ष सीए हेमंत अरोड़ा ने बताया कि स्वामी की शिक्षाएं आज भी मानवता को सही मार्ग दिखा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...