रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- पंतनगर, संवाददाता। उत्तराखंड जैवप्रौद्योगिकी परिषद पंतनगर में सोमवार को कैबिनेट मंत्री एवं परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बत्रा ने नवनिर्मित बायोटेक भवन एवं आधुनिक प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। परिषद के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने विभाग की वर्तमान गतिविधियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री बत्रा ने कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने में जैवप्रौद्योगिकी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मंत्री बत्रा ने परिषद के विकसित कई उत्पाद-नैनो उर्वरक, हर्बल ग्रीन टी, हर्बल साबुन, समरानी कप और मशरूम अचार का विमोचन कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। संचालन डॉ. मणिन्द्र मोहन ने किया। यहां डॉ. कंचन कार्की, पूर्व विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.