रुडकी, मार्च 25 -- कलियर। राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी। वहीं, जिला मंत्री एसपी बडोला और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज नवानी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री बत्रा ने कहा कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश मेठानी, फार्मेसी अधिकारी निस्कांत सिरोहा, आशुतोष कुमार, विनोद कुमार, विपिन बर्मन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...