कैबिनेट मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर रिपोर्ट
बरेली, जुलाई 22 -- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के गांव मुतलकपुर के पप्पू वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह भाजपा कार्यकर्ता है। उसे जानकारी मिली कि ग्राम मजरा दौलतपुर निवासी मोहित यादव ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के खिलाफ अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से मंत्री के सम्मान को ठेस पहुंची है और कार्यकर्ताओं में आक्रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.