कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के लिए दी बास्केटबॉल किट
देहरादून, मई 23 -- देहरादून। डीएवी इंटर कॉलेज की अध्यापिका डॉ. बबीता सहोत्रा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अपने विद्यालय के छात्र- छात्राओं के लिए खेल सामग्री उपलब्ध करवाने का निवेदन किया था। इसके बाद उन्होंने स्कूल के छात्रों के लिए बास्केटबॉल किट प्रदान की। शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने खेल सामग्री विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस के श्रीवास्तव और खेल अध्यापक सुधीर घिल्डियाल को सौंपी। यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के लिए दी बास्केटबॉल किट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.