मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। उप्र के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार बुधवार को गुजरेड़ी व सठेड़ी गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने सड़क हादसे में मृत रामचंद्र एवं ताराचंद्र के परिजनों के अलावा सड़क दुर्घटना में हुए घायलों से मिलकर घटना को लेकर दुख प्रकट किया। साथ ही इस दुख की घड़ी में शासन और प्रशासन के स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार दोनों गांवों में पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में हरसंभव प्रशासनिक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मंत्री ने तहसील प्रशासन को नियमानुसार सरकार की तरफ से आर्थिक सहयोग कराने की भी बता कही। इस अवसर पर एसडीएम जानसठ राजकुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.