गौरीगंज, जुलाई 17 -- अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जामो ब्लाक के अचलपुर गांव पहुंचकर दिवंगत पूर्व विधायक तेजभान सिंह के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जनसेवा का जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में राजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र 'मटियारी' समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत पूर्व विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान क...