बरेली, अप्रैल 6 -- आंवला/अलीगंज। नगर में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसको कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ राज गार्डन से हुआ। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने महर्षि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कश्यप समाज के पदाधिकारियों और चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने मंत्री का स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप समाज की एकता और सांस्कृतिक जागरूकता के प्रतीक है। शोभायात्रा में महर्षि कश्यप की आकर्षक झांकी रही। इसमें ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह, नेमचंद राणा एडवोकेट, वेद प्रकाश यादव और प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे। अलीगंज में कश्यप परिवार के रोहित कश्यप, भजन लाल कश्यप, धनंजय उर्फ ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.