नई दिल्ली, अगस्त 28 -- इस वक्त एटा के डीएम अरविंद सिंह काफी चर्चे में हैं। वो 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दरअसल, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की कॉल एक या दो बार नहीं बल्कि 17 बार रिसीव नहीं की। इसके बाद जब एटाम में एक कार्यक्रम के दौरान आमने-सामने आएं, तो मंत्री डीएम पर भड़क गईं। इतना ही नहीं स्वागत के लिए डीएम बुके लेकर खड़े रहे, लेकिन उसे भी मंत्री ने लेने से इनकार कर दिया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंत्री के मुताबिक डीएम ने बाद में बताया कि उनके आवास की छत गिर गई थी जिसकी वजह से वह फोन रिसीव नहीं कर पाए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि डीएम अरविंद सिंह कौन हैं और यह भी जानेंगे कि उनका यूपीएससी का सफर कैसा रहा।कौन हैं एटा के डी...