वाराणसी, अप्रैल 17 -- चिरईगांव (वाराणसी)। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को क्षेत्र के सीवो गांव स्थित काली मंदिर परिसर में नवनिर्मित डिजिटल पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ता कदम है। यह पुस्तकालय गांव के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-बुक्स, ऑनलाइन कोर्स, इंटरनेट सुविधा और आधुनिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएगा। विद्यार्थियों को शहरों जैसी सुविधाएं गांव में ही मिल सकेंगी। डिजिटल पुस्तकालय के माध्यम से युवाओं को सरकारी योजनाओं, रोजगार संबंधी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी मिलेगी। इस मौके पर प्रधान सविता राजभर, मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह, प्रधान लाल बहादुर पटेल, शंकरपुर प्रधान मुन्ना यादव, मगरु राजभर रहे। यह भी पढ़ें- चौपाल में गंगा से कटान, सड़कों का रखा मुद्दा यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.