कैबिनेट मंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का किया अनावरण
कन्नौज, जून 6 -- कन्नौज। अपना दल एस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का अरौल कट पर फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मानीमऊ से लेकर रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रोककर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनका काफिला तिर्वा-कन्नौज रोड पर स्थित शरीफापुर गांव पहुंचा जहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति अनावरण में शामिल हुए हैं। कार्यकर्ताओं की उपस्थित से लग रहा कि कन्नौज जाग चुका है। कहा कि छत्रपति शिवाजी ने जीजाबाई के हर निर्णय को आदेश मानकर पूरा किया और मुगलों से तमाम लड़ाई लड़ी। मुगलों को लगातार परास्त करने का कार्य किया। कहा कि उनको मूर्ति अनावरण में आने का मौका मिला, यह उनके लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.