गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार को पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में दो अहम परियोजनाओं की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन विस्तार कार्य का शिलान्यास किया, वहीं वार्ड-26 में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि खोड़ा क्षेत्र में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन विस्तार परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के 34 वार्डों में पानी पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- चरगी ग्रामीण पेयजलापूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.