फतेहपुर, मार्च 6 -- फतेहपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के आवास में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी शामिल हुए। सभी लोगों ने फूलों की होली खेली और पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। वहीं फाग टीम के ऊपर कैबिनेट मंत्री ने फूलों की वर्षा की। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया, समाजसेवी गोपाल गुप्ता, राकेश वर्मा एडवोकेट, अमित शिवहरे, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, रवि प्रकाश दुबे, स्वरूप राज सिंह जूली, प्रदीप गर्ग, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य तमाम लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...