मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- छपार। रामपुर तिराहे पर विधायक निधि से नवनिर्मित सीसी रोड निर्माण कार्य का पुरकाजी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने फीता काटकर कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहे पर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिभा का सौंदर्यकरण व जीणोद्धार कराया जाएगा। इसके अलावा सुंदरनगर में 52 लाख की लागत से इंटरलाकिंग कार्य भी शीघ्र ही आरंभ होगा। ग्रामीणों ने रामपुर में तेजस फार्म के पास टूटी सड़क को बनवाने और स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की, जिसपर मंत्री ने वहां पर पहुंचकर कर टूटी जलमग्न सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र ही दोबारा निर्माण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजराज सिंह ठाकुर व संचालन श्यामवीर शर्मा ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पति विनोद शर्मा, जयपाल भगतजी, पप्पू शर्मा, सोनू त्यागी, राजवीर सिंह, वीर...