बरेली, अप्रैल 4 -- आंवला। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को आंवला बार एसोसिएशन में नवनिर्मित पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया।​ अधिवक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का केंद्र होता है। उन्होंने बार एसोसिएशन के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होनें अपील की कि राजस्व से जुड़े मुकदमों को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचा जाए। संचालन एडवोकेट निर्दोष चतुर्वेदी ने किया। अपर सिविल जज सिद्धार्थ यादव तथा कुणाल कुलभूषण, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, नेमचंद राणा, राजपाल मौर्य, सियाराम वर्मा, शिवदयाल वर्मा, रमाकांत तिवारी, पुरुषोत्तम यादव, भुवनेश जौहरी, राकेश शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...