देहरादून, जून 4 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्रधारा-कार्लीगाड़ क्षेत्र में जमा मलबा, लोगों की परेशानियों और आपदा प्रभावित इलाकों से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने गुरुवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से जमा हुए मलबे को हटाने के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने तीन मई के अंक में आपदा के बाद कराह रहे सहस्रधारा-कार्लीगाड़ क्षेत्र में जमा मलबा और उससे हो रही परेशानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गुरुवार को अपने निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान को निर्देश...