कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने आंवला में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
बरेली, अगस्त 14 -- आंवला। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। गुरुवार को मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा नगर के सरगम रिसार्ट, एसबीआई चौराहा तथा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा, सम्मान और गौरव की अभिव्यक्ति है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, जोश और उल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्राएं यह हमारी एकता, अखंडता, और भाईचारे का संदेश देती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.