देहरादून, दिसम्बर 14 -- देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (दायित्वधारी) भगवत प्रसाद मकवाना, भाजपा महानगर की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह व भाजपा युवा मार्चो टिहरी के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष राणा ने रविवार को उनके दून स्थित कैम्प कार्यालय में भेंट की। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.