कन्नौज, अप्रैल 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। भाकियू (स्वराज) के नेताओं ने ब्लॉक परिसर पहुंच कर पंचायती राज विभाग कैबिनेट मंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। भाकियू नेताओं ने ताला बंदी के साथ धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी।बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व किसानों ने ब्लाक तालग्राम पहुंच कर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को संबोधित दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू को दिया। ज्ञापन में विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरामऊ-अलमापुर में अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का निर्माण मानक विहीन व अनियमित होने का आरोप लगाते हुए जांच व कार्यवाई की मांग की। उन्होंने आठ दिनों के अंदर मांग पूरी न होने पर ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी करके धर...