नैनीताल, मार्च 30 -- मुक्तेश्वर। धारी क्षेत्र के पदमपुरी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने चॉफी -मटियाल-पदमपुरी-धारी मार्ग के डामरीकरण व सुधार कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुन उनके समाधान का आश्वासन दिया। शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन मंत्री कैड़ा ने कहा कि लोनिवि की ओर से राज्य योजना के तहत भीमताल विधानसभा क्षेत्र में 935.27 लाख रुपये की लागत से इस महत्वपूर्ण परियोजना को शुरू किया है। इसके तहत रानीबाग-भीमताल-खुटानी-चाफी-पदमपुरी-धानाचूली-मोतियापाथर-शहरफाटक-मोरनोला-देवीधुरा तक डीबीएम व बीसी के माध्यम से सड़क सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्र में यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, जिससे किसानों, लोगों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और पर्य...