कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने पेयजल, सड़क और सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
नैनीताल, मई 26 -- भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल के ग्रामीण क्षेत्रों में गहराए पेयजल संकट को दूर करने के लिए तत्काल पानी के टैंकर भेजने और 'जल जीवन मिशन' के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने खराब सड़कों के डामरीकरण के प्रस्ताव शासन को भेजने तथा स्वीकृत सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा। नगर पालिका को सफाई व्यवस्था मजबूत करने और सिंचाई विभाग को भीमताल झील की सिल्ट सफाई व सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.