गोरखपुर, मई 31 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रह्मपुर ब्लॉक से आमघाट संपर्क मार्ग पर लगे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के शिलापट को अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद समर्थकों के विरोध पर पुलिस ने रविवार को नया शिलापट लगवा दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के नाम से लगे शिलापट को शनिवार रात कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था। इससे नाराज समर्थकों ने घटनास्थल पर धरना शुरू कर दिया था। क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने पुलिस प्रशासन से रविवार तक नया शिलापट लगवाने की अपेक्षा जताई थी। नई बाजार चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने रविवार सुबह तक शिलापट लगवाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- मंत्री संजय निषाद के नाम वाला शिलापट तोड़ा, भड़के समर्थक, पुलिस ने आनन-फानन में नया लगवाया रात ही देवरिया से नया शिलापट तैयार कराया और रविवार सुब...